Sunday 07-Jun-2026

यूपी में बीजेपी नेता की स्कूल बस पर फायरिंग, बच्चों के बीच मची चीख-पुकार

यूपी में बीजेपी नेता की स्कूल बस पर फायरिंग, बच्चों के बीच मची चीख-पुकार

अमरोहा, इंपैक्ट लाइव टीम।

ड्राइवर से रंजिश में बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने भाजपा नेता की स्कूल बस पर फायरिंग कर दी। बस में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। फायरिंग की वजह बस चालक से चार दिन पहले हुए आरोपियों के विवाद को बताया जा रहा है। वारदात के समय बस में करीब 28 छात्रों के साथ ही शिक्षक भी सवार थे। हैरान कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा की है।

गनीमत रही कि छात्र-छात्राओं व शिक्षकों समेत बस स्टॉफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल संचालित है। शुक्रवार सुबह चालक मोंटी छात्र-छात्राओं व स्टाफ को लेकर स्कूल आ रहा था। आरोप है कि जैसे ही बस नगला-खाद गुर्जर मार्ग पर पहुंची तो वहां पहुंचे बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने चालक वाली खिड़की की ओर से बस पर एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए। इसके बाद चालक ने बस को दौड़ा दिया। बावजूद इसके आरोपियों ने करीब एक किमी तक बस का पीछा करते हुए पत्थरबाजी की।

impact add4

गांव खाद गुर्जर पहुंचने पर चालक ने बस रोकी तो ग्रामीण जुट गए। यहां खुद को घिरता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद हड़बड़ाए चालक ने घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह के साथ ही स्कूल प्रबंधन के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2