Sunday 14-Dec-2025

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर सीएम योगी की ओर से आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर सीएम योगी की ओर से आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

देशभर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर्ष और उल्लास का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से ध्वजारोहण किया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी विधानभवन में तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने देश के स्वाधीनता संग्राम के सेनानियों को याद किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने इस दौरान प्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार भी चिंता जताई और लोगों से सावधान रहने को कहा।

सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर निशाना साधा और कहा कि हमें जाति और धर्म के नामों पर अफवाह फैलाने वालों को पहचाना होगा। जो ताकतें बांग्लादेश में तांडव मचा रहे हैं वही हमारे सौहार्द को बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक वर्ष है। 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा ने 5 शताब्दी के इंतजार को खत्म किया है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संकल्प के साथ जोड़ा है। इसके लिए राज्यों के विकास को महत्व दिया है।

impact add3

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी बीमारु और देश के विकास का बेरियर माना जाने वाले उत्तर प्रदेश आज अनलिमिटेड पोटेंशियल वाले राज्य के रूप में स्थापित हो चुका है। देश की जीडीपी में उत्तर प्रदेश देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बना है। पिछले 7 वर्ष में प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने में सफलता प्राप्त हुई है। राज्य सरकार अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान के लोगों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और गरीब जरूरतमंद और वंचित को शासन की योजनाओं का लाभ मिले यह हमारी प्राथमिकता है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add3