Monday 24-Aug-2026

यूपी उपचुनाव से पहले क्यों EC के पास जाएगी सपा? अखिलेश यादव ने दिया जवाब, बीजेपी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

यूपी उपचुनाव से पहले क्यों EC के पास जाएगी सपा? अखिलेश यादव ने दिया जवाब, बीजेपी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव योगी सरकार के एक फैसले के विरोध में भारत निर्वाचन आयोग के पास जाने की तैयारी में हैं। अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा है कि जब भी उपचुनाव होंगे तब समाजवादी पार्टी बीजेपी को हराएगी। आरोप लगाते हुए कहा कि ये अधिकारियों के माध्यम से चुनाव जीतना चाहते हैं, अधिकारियों को हटाना, अधिकारियों की पोस्टिंग करना। इसकी शिकायत समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग को करेगी।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने यूसीसी पर पीएम मोदी के हालिया बयान पर कहा कि देश के लिए सबसे बड़े मुद्दे हैं कि महंगाई कम हो, युवाओं को रोजगार मिले और समाजवादी लोगों के सपने पूरे हों। सभी लोगों की भागीदारी हो और हमारा समाज समृद्ध बने। सभी जातियों को उनका हक और सम्मान मिले, यही समय की मांग है।

impact add5

वहीं यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने भी दावा करते हुए कहा है कि बीजेपी सभी 10 सीटें जीतेगी। बीजेपी उपचुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। बीजेपी नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा का हाथ हमेशा अपराधियों के साथ रहता है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1