Saturday 02-May-2026

कौशांबी में पटाखा फैक्‍टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत, 16 झुलसे

कौशांबी में पटाखा फैक्‍टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत, 16 झुलसे

कौशांबी जिले के महेवा गांव में रविवार को पटाखा फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 16 लोग झुलस गए। पुलिस के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के महेवा गांव में एक पटाखा फैक्टरी में दोपहर लगभग 12 बजे आग लग गयी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जान गंवाने वाले चारों लोग हादसे के वक्त फैक्टरी के अंदर थे। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
पुलिस अधीक्षक (अग्निशमन) और कई एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया है और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।