Saturday 13-Jun-2026

सब कुछ कर लेना लेकिन शादी मत करना... जय श्रीराम बोलकर युवक ने लगाई फांसी; वीडियो वायरल

सब कुछ कर लेना लेकिन शादी मत करना... जय श्रीराम बोलकर युवक ने लगाई फांसी; वीडियो वायरल

गाजियाबाद, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाकर अपनी जान दे दी। शख्स का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कह रहा है कि सबकुछ कर लेना लेकिन शादी मर करना।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में जगजीत सिंह राणा नाम के शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जान देने से पहले जगजीत सिंह ने वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेज दिया। वीडियो में वह फांसी का फंदा गले में डालकर कह रहा है कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, इसके लिए पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग जिम्मेदार हैं। मैं पूरे होश में यह वीडियो बना रहा हूं। मेरी जान को खतरा है। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि इंपैक्ट लाइव नहीं करता है।

वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि पत्नी और ससुराल वालों की तरफ से उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है। उसने यह भी कहा कि दोस्तों बुरी चरित्र की लड़की से शादी कभी मत करना। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

impact add5

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1