Monday 24-Aug-2026

बहराइच में दर्दनाक हादसा, 4 बच्चियों की डूबने से मौत; गांव में मचा कोहराम

बहराइच में दर्दनाक हादसा, 4 बच्चियों की डूबने से मौत; गांव में मचा कोहराम

बहराइच, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नवाबगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह तालाब में फल तोड़ने के लिए गई चार बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चियों को डूबता देख ग्रामीण सभी को बचाने के लिए तालाब में कूदे लेकिन पानी अधिक होने के कारण चारों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस व उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे गोताखोरों की मदद से सभी के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दरअसल, नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित सतीजोर ग्राम में एक तालाब में बेली का फल लगा हुआ है। आज सुबह दस बजे के करीब ग्राम की रहने वाली माहक खां (14 वर्ष),सानिया (9 वर्ष), साहिबा खातून (12 वर्ष) और सरिकुल खातून (15 वर्ष) फल तोड़ रही थी कि तभी पानी अधिक होने के कारण चारों तालाब में डूब गई। आस पास के ग्रामीणों ने सभी को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन अधिक पानी होने के कारण सभी की डूबकर मौत हो गई।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3