Sunday 07-Jun-2026

VIDEO: आगरा में वायु सेना का विमान क्रैश, जमीन पर गिरते ही लगी आग; पायलट सुरक्षित

VIDEO: आगरा में वायु सेना का विमान क्रैश, जमीन पर गिरते ही लगी आग; पायलट सुरक्षित

आगरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के आगरा में वायु सेना का एक MIG-29 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। यह विमान पंजाब के आदमपुर से आगरा एयरबेस में आ रहा था और यह एक ट्रेनिंग उड़ान थी। विमान का पायलट दुर्घटना में सुरक्षित बच गया है। उसने समय रहते विमान को भीड़ भाड़ वाले इलाके से दूर कर दिया और खुद भी इजेक्ट होने में कामयाब रहा।

वायु सेना ने बताया है कि विमान किसी तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना का शिकार हुआ है। वायु सेना ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने वाली जगह पर आग और मलबा बिखर गया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इससे पहले भी सितम्बर, 2024 में एक MIG-29 विमान राजस्थान के बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3