Saturday 08-Aug-2026

हवाला रैकेट डर दिखा किया डिजिटल अरेस्ट, 3 लाख रुपये ऐंठे; मुंबई पुलिस के नाम किया था कॉल

हवाला रैकेट डर दिखा किया डिजिटल अरेस्ट, 3 लाख रुपये ऐंठे; मुंबई पुलिस के नाम किया था कॉल

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

मुम्बई पुलिस के नाम पर एक बार फिर से डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने आशियाना शारदानगर के एक युवक को कॉल मिलाई। ईरान से भेजे गए पार्सल में आपत्तिजनक चीजें होने और हवाला कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया। करीब डेढ़ घंटे तक युवक को डिजिटल अरेस्ट रखा। पीड़ित ने आशियाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

शारदानगर निवासी सुमित कुमार के पास 26 अक्तूबर को अनजान नम्बर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वह फेडक्रास कोरियर कंपनी से बोल रहा है। उनके नाम से एक पार्सल ईरान भेजा गया है, जिसमें आपत्तिजनक सामान मिला है। बाद में कथित मुंबई पुलिस अफसर ने कॉल कर कहा कि आपके आधार कार्ड पर 24 बैंक अकाउंट हैं, हवाला में शामिल हैं।

impact add2

सुमित पर दबाव बना कर ठगों ने स्काइप एप डाउनलोड कराया और वीडियो कॉल पर करीब डेढ़ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। कहा कि बैंक खाते चेक किए जाने है। इसलिए जितने भी रुपये हैं, उन्हें तत्काल ट्रांसफर करें। डर कर वजह से सुमित ने करीब तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कथित अधिकारी ने कहा था कि जांच के बाद रुपये खाते में वापस आ जाएंगे।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add5