राजधानी दिल्ली में रिटायर्ड बुजुर्ग इंजीनियर को आठ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर साढ़े 10 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। दिल्ली पुलिस की साइबर ब्रान्च मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
साइबर जालसाजों ने मनी लांड्रिंग केस में शामिल होने का आरोप लगा महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। दो घंटे डिजिटल अरेस्ट रख 1.24 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।
मुम्बई पुलिस के नाम पर एक बार फिर से डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने आशियाना शारदानगर के एक युवक को कॉल मिलाई। ईरान से भेजे गए पार्सल में आपत्तिजनक चीजें होने और हवाला कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया।