Saturday 02-May-2026

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, लंबे समय से थे बीमार

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, लंबे समय से थे बीमार

संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। सपा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। सपा सांसद बर्क (94) लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हालत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। चार बार विधायक और कई बार सांसद रह चुके डा. शफीकुर्रहमान बर्क 2019 में सपा के चुनाव चिन्ह पर पांचवीं बार संभल से सांसद चुने गए।

बर्क के निधन पर सपा ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!