Saturday 02-May-2026

यूपी के फर्रुखाबाद में अवैध खनन रोकने गई पुलिस पर हमला, ट्रैक्टर से कुचलकर सिपाही को मार डाला

यूपी के फर्रुखाबाद में अवैध खनन रोकने गई पुलिस पर हमला, ट्रैक्टर से कुचलकर सिपाही को मार डाला

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अवैध खनन रोकने गई पुलिस पर माफिया ने हमला कर दिया। चालक ने सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला । पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर की है। ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त कर खनन माफिया की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात नवाबगंज थाने के दरोगा संतोष कुमार, सिपाही रोहित, होमगार्ड विजय और चालक शैलेंद्र के साथ गश्त पर थे। गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस रोहित को नवाबगंज स्थित क्लीनिक पर ले गई। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सिटी अस्पताल में रविवार सुबह छह बजे उसने दम तोड़ दिया। रोहित बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के दरबण गांव का रहने वाला था।

घटना के बाद एसपी विकास कुमार, एएसपी संजय कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने चंदन नगला निवासी प्रदीप यादव, नगला लाहौरी निवासी भूपेंद्र यादव और सुमित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी के मुताबिक ट्रैक्टर और जेसीबी पकड़ ली गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।