Sunday 16-Aug-2026

रील बनाने को वंदेभारत के ट्रैक पर रखा पेट्रोमैक्स, यूट्यूबर गुलजार शेख को यूपी पुलिस ने किया अरेस्ट

रील बनाने को वंदेभारत के ट्रैक पर रखा पेट्रोमैक्स, यूट्यूबर गुलजार शेख को यूपी पुलिस ने किया अरेस्ट

प्रयागराज, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रयागराज के लालगोपालगंज इलाके में गोरखपुर वंदेभारत आने के पहले एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर पेट्रोमैक्स, गिट्टी, साइकिल और साबुन रख दिया। साथ ही इसका वीडियो भी बनवाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। मामले में नवाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई और पुलिस ने हरकत करने वाले युवक गुलजार शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, लालगोपालगंज का रहने वाला गुलजार शेख सोशल मीडिया पर गुलजार इंडियन हैकर नाम से पेज चलाता है। लंबे समय से रेलवे ट्रैक पर कुछ न कुछ रखकर वह वीडियो वायरल करता है। पिछले दिनों उसने प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत आने के पूर्व उसने साइकिल, गिट्टी, पेट्रोमैक्स, इंटरलॉकिंग की ईंट, साबुन और उसके बाद एक मुर्गे के पैर में टेप लगाकर उसे रेलवे ट्रैक से चिपका दिया। इस करतूत का उसके साथी ने वीडियो बनाया।

impact add6

वीडियो में वंदेभारत एक्सप्रेस साबुन के ऊपर से गुजरते हुए दिखाई पड़ी, हालांकि साइकिल, पेट्रोमैक्स के ऊपर से ट्रेन गुजरते नहीं दिखी है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो रेलवे अफसर तुरंत हरकत में आ गए। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने कहा कि मामला गंभीर है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।