Wednesday 10-Dec-2025

अयोध्या गैंगरेप मामला: पीड़िता की मां से मिले सीएम योगी, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

अयोध्या गैंगरेप मामला: पीड़िता की मां से मिले सीएम योगी, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का उनको भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि आज लखनऊ में जनपद अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के साथ आए अयोध्या की पीड़ित बच्ची के परिजनों से भेंट की। सीएम योगी ने सपा नेता मोईद खान पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। बुधवार को विधानसभा में कानून व्यवस्था पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया था। सीएम योगी ने कहा था कि अयोध्या व हरदोई मामले में सपा के नेता आरोपी, यह समाज के कोढ़ हैं।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला सपा सांसद का करीबी है। सपा ने अब तक इस पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। सीएम योगी ने विधानसभा में सपा के लोगों को महिला सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। गैंगरेप का आरोपी सपा नेता और अवधेश पासी का करीबी बताया जाता है। अयोध्या में सपा नेता द्वारा गैंगरेप के बाद वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद बात पुख्ता हुई।

impact add5

बता दें कि पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और नौकर राजू खान को अरेस्ट किया था। आरोप है कि सपा नेता मोइद खान ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया, फिर वीडियो बनाया। दोनों आरोपी ढाई माह तक मासूम का गैंगरेप करते रहे। गर्भवती होने पर मामला सामने आया। दूसरी ओर सपा नेता की घिनौनी करतूत पर अयोध्या के सांसद बोलने से कतराते रहे।