Tuesday 03-Nov-2026

मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव का बयान, कहा- बीजेपी बहुत बड़ी पार्टी, पीएम मोदी परशुराम की तरह

मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव का बयान, कहा- बीजेपी बहुत बड़ी पार्टी, पीएम मोदी परशुराम की तरह

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बुधवार को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। भाजपा से किसी तरह की नाराजगी होने से इनकार करते हुए उन्होंने यह दायित्व देने के लिए पार्टी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परशुराम की तरह हैं।

अपर्णा ने आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चाहौन और एक अन्य उपाध्यक्ष चारू चौधरी के कार्यभार संभालने के बाद अपना पदभार ग्रहण किया। सोमवार को उन्होंने पति प्रतीक यादव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। बुधवार को भाजपा नेत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक की मौजूदगी में उन्होंने अपना पदभार संभाला।

impact add6

लोकतंत्र को रौंद रहा भाजपा का बुलडोजर: अखिलेश यादव
वहीं दूसरी ओर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का बुलडोजर लोकतंत्र और संविधान को रौंद रहा है। भाजपा का एजेंडा समाज में नफरत फैलाकर दूरी पैदा करना है। यह लोकतंत्र का उपहास है। अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री की भाषा अमर्यादित और अलोकतांत्रिक है। मुख्यमंत्री कलेजा और दिल की बात कैसे कर सकते हैं? ये किस स्तर की भाषा है। यह भाषा स्वस्थ्य व्यक्ति की नहीं हो सकती? कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। महिला अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर है। देश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4