Friday 01-May-2026

मुस्लिम महिलाओं ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, हाथों में तिरंगा लेकर लगाए देशभक्ति के नारे

मुस्लिम महिलाओं ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, हाथों में तिरंगा लेकर लगाए देशभक्ति के नारे

प्रयागराज, इंपैक्ट लाइव टीम।

कावड़ यात्रा को लेकर देशभर में छिड़े विवाद के बीच संगम नगरी प्रयागराज ने गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली है। प्रयागराज में मुस्लिम महिलाओं ने सावन के तीसरे सोमवार पर संगम नगरी से जल लेकर वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। गंगा घाट पर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मौके पर देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को आपसी एकता व भाईचारे का संदेश दिया।

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने वाली बुर्कानशीं महिलाओं और उनके साथ मौजूद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कहा कि भारत देश में सभी त्यौहार मिलजुल कर मनाने की परंपरा है। साथ मिलजुल कर मनाने में ही त्यौहार का असली आनंद आता है। प्रयागराज में बुर्कानशी मुस्लिम महिलाओं द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा किए जाने की यह अनूठी पहल लोगों के बीच चर्चा का सबब बनी हुई है। लोग इस पहल का स्वागत कर रहे हैं।

impact add6

प्रयागराज में हर साल मुस्लिम समुदाय के कावड़ मार्ग पर निकलकर कांवड़ियों पर इसी तरह से पुष्प वर्षा करते हैं। उनके लिए खाने-पीने का इंतजाम करते हैं। उनकी सेवा करते हैं और बदले में भगवान भोलेनाथ के नाम की कांवड़ लेकर चलने वाले कांवड़िए उनकी खुशहाली और तरक्की के लिए खास प्रार्थना करते है।