अयोध्या, इंपैक्ट लाइव टीम।
अयोध्या में बच्ची से गैंगरेप मामले में शुक्रवार को परिवारीजनों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा व चौकी प्रभारी अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है।
पीड़िता की मां ने विधायक अमित सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। इससे पहले गैंगरेप के आरोपी मोईद खान के कमरे में संचालित हो रही पुलिस चौकी को भरतकुंड सरोवर के किनारे स्थित पयर्टन विभाग की जमीन पर शिफ्ट कर दिया गया।
इस मामले में बुलडोजर एक्शन के संकेत भी मिल रहे है। सोहावल के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने भदरसा में गैंगरेप के आरोपी मोईद खान की बेकरी के पास पैमाइश शुरू की, इसमे पंजाब नेशनल बैंक भी किराये पर चल रहा है।