Tuesday 16-Jun-2026

राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भव्य उत्सव

राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भव्य उत्सव

पटना : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर अयोध्या में भव्य उत्सव मनाया जा रहा है। इस एक वर्ष में राम मंदिर ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया है, बल्कि अयोध्या और उत्तर प्रदेश की पर्यटन और आर्थिक स्थिति में भी महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद, अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गयी है। 22 जनवरी 2024 से सितम्बर 2024 तक, लगभग 13.55 करोड़ घरेलू और 3.15 करोड़ विदेशी श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये।

 

इस एक वर्ष में, राम मंदिर को 363 करोड़ रुपये से अधिक का दान प्राप्त हुआ, जिसमे 20 किलो सोना और 13 क्वींटल चांदी भी शामिल है। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद, अयोध्या में कई नयी योजनाए शुरू की गयी है, जिनमे यात्री सुविधाएं शामिल है। इन विकासों ने अयोध्या को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया है। प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर, 11 से 13 जनुअरी तक अयोध्या में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला का अभिषेक करेंगे और भी बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5