Thursday 30-Apr-2026

प्रयागराज में छात्र आंदोलन के आगे झुकी UPPSC, फैसला लिया वापस; एक दिन में होगी परीक्षा

प्रयागराज में छात्र आंदोलन के आगे झुकी UPPSC, फैसला लिया वापस; एक दिन में होगी परीक्षा

प्रयागराज, इंपैक्ट लाइव टीम।

इस वक्त प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) बाहर अपनी मांगों को लेकर चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन रंग लाया। आयोग के अध्यक्ष संजय श्री नेत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया कि परीक्षा एक दिन में होगा। बता दें कि पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षाएं दो दिन आयोजित कर इन परीक्षाओं में मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) लागू करने के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर प्रतियोगी छात्र धरना दे रहे थे।

इसके साथ ही RO-ARO परीक्षा के के लिए केमिटी गठित की है, RO-ARO की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। जिनको गिरफ्तार किया गया है उसे छोड़ा जा रहा है। सीएम योगी के दखल पर आयोग ने UP PCS 2024 की प्रारंभिक परीक्षा पहले की तरह एक दिन और एक शिफ्ट में कराने का ऐलान किया है। आयोग ने PCS के अभ्यर्थियों की मांग मान ली है।

हालांकि RO-ARO 2023 की भर्ती परीक्षा को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। आयोग ने दिसंबर महीने में होने वाली इस परीक्षा को टाल दिया है। परीक्षा पैटर्न तय करने के लिए कमेटी बनाने की बात कही है, प्रदर्शनकारी छात्र आयोग के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है, छात्र इसे डिवाइड एंड रुल बता रहे हैं और हजारों की संख्या में छात्र जमा हैं।

 

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3