Sunday 14-Dec-2025

पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा, त्रिवेणी संगम में किया स्नान |

पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा, त्रिवेणी संगम में किया स्नान |

 

प्रयागराज :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने महाकुंभ के त्रिवेणी  संगम घाट पर पवित्र स्नान किया। हाथों में रुद्राक्ष की माला लिए ,भगवा रंग के कपड़े पहने पीएम मोदी ने मां गंगा की पूजा अर्चना कि और फिर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इससे पहले, उन्होंने 2019 के कुंभ में संगम स्नान किया था, तब उन्होंने वहां सफाईकर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान भी किया था। इस बार भी पीएम मोदी का यह दौरा खास रहा क्योंकि महाकुंभ को  सरकार ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ से पहले 13 दिसंबर को भी प्रयागराज आए थे। उस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं का उद्घाटन किया था, जिनमें सड़क निर्माण, स्वच्छता मिशन, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल थे। 

प्रधानमंत्री के प्रयागराज आने पर स्थानीय प्रशासन और जनता ने उनका स्वागत किया। घाटों को खास तौर पर सजाया गया था, और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने संगम में पहुंचकर साधु-संतों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक स्नान नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और विकास का संगम भी है । महाकुंभ 2025 को विश्वस्तरीय आयोजन बनाने के लिए सरकार हर तरह की कोशिश में है, और प्रयागराज को एक आधुनिक और आध्यात्मिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। पीएम मोदी का संगम स्नान महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो देश की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक परंपराओं को और अधिक मजबूती देगा।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add1