Saturday 02-May-2026

यूपी विधानसभा उपचुनाव: 10 सीटों के लिए सीएम योगी ने बनाई टीम-30, ब्रजेश पाठक व केशव मौर्या आउट

यूपी विधानसभा उपचुनाव: 10 सीटों के लिए सीएम योगी ने बनाई टीम-30, ब्रजेश पाठक व केशव मौर्या आउट

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक टीम बनाई है। इस टीम में राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को कोई जगह नहीं मिली है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित स्पेशल 30 मंत्रियों की इस टीम को यूपी की दस सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव के लिहाज से बनाया गया है। खास बात यह है कि सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए 3 मंत्रियों का नाम तय किया गया है।

ये है सीएम योगी की टीम
करहल विधानसभा- जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय और अजीत पाल सिंह
मिल्कीपुर विधानसभा– सूर्य प्रताप शाही व मयंकेश्वर शरण सिंह गिरीश यादव और सतीश शर्मा
कटेहरी विधानसभा- स्वतंत्र देव सिंह व आशीष पटेल और दयाशंकर मिश्र
सीसामऊ विधानसभा- सुरेश खन्ना व नितिन अग्रवाल
फूलपुर विधानसभा- दयाशंकर सिंह व राकेश सचान
मझवां विधानसभा- अनिल राजभर आशीष पटेल रविंद्र जायसवाल रामकेश निषाद
ग़ाज़ियाबाद सदर विधानसभा- सुनील शर्मा बृजेश सिंह कपिल देव अग्रवाल
मीरापुर विधानसभा- अनिल कुमार व सोमेन्द्र तोमर और केपीएस मलिक
खैर विधानसभा- लक्ष्मी नारायण चौधरी और संदीप सिंह
कुंदरकी विधानसभा- धर्मपाल सिंह व जेपीएस राठौर जसवंत सैनी और गुलाब देवी

impact add4