Monday 22-Jun-2026

पाकिस्तान का विलय होगा या समाप्त हो जाएगा, सीएम योगी का बड़ा दावा; कांग्रेस पर भी बोला हमला

पाकिस्तान का विलय होगा या समाप्त हो जाएगा, सीएम योगी का बड़ा दावा; कांग्रेस पर भी बोला हमला

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा दावा किया है। सीएम योगी ने इशारों-इशारों में ही कहा है कि पाकिस्तान का भारत में विलय हो जाएगा। लखनऊ में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि या तो पाकिस्तान का विलय होगा या वह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो 1947 में हुआ वो अब बांग्लादेश में हो रहा है। हम विभाजन की त्रासदी दोबारा नहीं होंगे देंगे।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस विभाजन की त्रासदी के लिए कभी माफी नहीं मांगेगी। कांग्रेस को जब भी मौका मिला उसने देश का गाला घोंटा। इनके पापों की कभी माफी नहीं दी जा सकती है। बांग्लादेश में 1947 में 22 % हिन्दू थे आज 7 % रह गए हैं। हमारी सबकी सहानभूति उन हिन्दुओं के साथ होना चाहिए। अखंड भारत का सपना ही इस तरह के घटना का समाधान होगा।

impact add5

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगर 1947 में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के पास मजबूत इच्छाशक्ति होती तो दुनिया की कोई ताकत वो आप्रकृतिक बंटवारा नहीं करा पाती। पर कांग्रेस के सत्ता के लोभ ने भारत को बर्बाद किया। जब-जब इनके पास सत्ता गई है इन्होंने देश के मोल पर राजनीति की है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2