Saturday 02-May-2026

ताजनगरी में युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की ऑनलाइन डील, आगरा पुलिस ने 2 लोगों को किया अरेस्ट

ताजनगरी में युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की ऑनलाइन डील, आगरा पुलिस ने 2 लोगों को किया अरेस्ट

आगरा, इंपैक्ट लाइव न्यूज।

ताजनगरी आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमे एक युवक दूसरे व्यक्ति को ऑनलाइन तेजाब डालने का ठेका दे रहा है। ऑनलाइन चैटिंग के जरिए दो लोग एक युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की डील कर रहे है। अभिषेक नाम की आईडी से ऑनलाइन चैटिंग वायरल हुई। अब इस मामले पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है जहां सोशल मीडिया पर ऑनलाइन चैटिंग वायरल हुई थी। चैट में एक युवती के चेहरे पर तेजाब डालने का ठेका दिया जा रहा था। बताया गया है कि युवती के चेहरे पर तेजाब डालने का ठेका देने वाला युवक युवती से प्रेम करता है। युवती पर चैटिंग फेंकने का ठेका देने वाला युवक चेटिंग में कह रहा है कि कब और कहा तेजाब फेकना है, मैं बताऊंगा और डील ओके हो जाती है पर पुलिस की तत्परता से एक युवती की जिंदगी खराब होने से बच गई और दोनो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

impact add6

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तेजाब फेंकने की डील ओके करने वाले युवक को हिरासत में लिया और उनकी निशानदेही पर युवती पर तेजाब डलवाने का ठेका देने वाला युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आगरा पुलिस में केवल 12 घंटे में दोनो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।