लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या रेप कांड के पीड़ित परिवार से बुधवार को फिर मुलाकात की है। सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सरकार इस परिवार के साथ खड़ी है।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि आज श्री अयोध्या धाम में भदरसा क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता प्रकरण के विषय में एक सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। आश्वस्त रहें, पीड़िता को हर स्थिति में न्याय दिलाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। आपकी सरकार पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।