Monday 24-Aug-2026

फेमस स्वीट्स शॉप के समोसे में मिली मेंढ़क की टांग, वीडियो वायरल; दुकानदार अरेस्ट

फेमस स्वीट्स शॉप के समोसे में मिली मेंढ़क की टांग, वीडियो वायरल; दुकानदार अरेस्ट

गाजियाबाद, इंपैक्ट लाइव टीम।

समोसे में मिली मेंढ़क की टांग... सुनकर ही आप हैरान हो जाएंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि समोसे में मेंढ़क की टांग निकली है। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि इंपैक्ट लाइव नहीं करता है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक फेमस स्वीट्स शॉप के समोसे में मेंढक की टांग निकलने का दावा किया गया है। ग्राहक ने इस घटना की वीडियो बनाई और दुकान पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में शॉप संचालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में अभयखंड इलाके के रहने वाले एक युवक अपने दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंचा। युवक और उसके दोस्त कुछ समोसे पैक कराकर ले गए थे। इसके कुछ देर बाद युवक वापस शॉप पर आया। उसने बताया कि एक समोसे के अंदर मेंढक की टांग निकली है। स्वीट्स शॉप के समोसे में मेंढक की टांग निकलने के बाद ग्राहक वापस दुकान पर आया। उसने बकायदा इस घटना की वीडियो बनाई। युवक और उसके साथियों ने दुकान पर हंगामा शुरू कर दिया।

युवक ने इस पूरी घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुकान संचालक को हिरासत में लेकर इंदिरापुरम थाने ले गई। हंगामे के बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी शॉप पर पहुंची और समोसे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।

impact add5

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add4