अलीगढ़, इंपैक्ट लाइव टीम।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के परिसर में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दो कर्मचारियों को गोली मार दी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कर्मचारियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एएमयू के कर्मचारी मोहम्मद नदीम और कलीम विश्वविद्यालय परिसर के अंदर दोपहिया वाहन से जा रहे थे कि तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें रोका और नजदीक से गोली मार दी।