अयोध्या, इंपैक्ट लाइव टीम।
अयोध्या गैंगरेप मामले में आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर शुक्रवार को बुलडोजर चल गया। इस कार्रवाई में कई बुलडोजर को बुलाया गया। इस बिल्डिंग में एक बैंक का कार्यालय भी था। कार्रवाई के कार्रवाई भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया गया है कि शॉपिंग कंपलेक्स को खाली कराया जा चुका है। पीएनबी ने भी अपने दफ्तर को खाली कर दिया है। आरोप है कि मोईद खान ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया था। बता दें कि आरोपी मोईद खान की बेकरी पर भी बुलडोजर चलाया जा चुका है। आरोपी मोईद खान व राजू खान के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया जा चुका है। रिपोर्ट का इंतजार का अभी इंतजार है।
इस बीच अयोध्या गैंगरेप पीड़िता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसे अब केजीएमयू लखनऊ में गर्भपात कराने के बाद उसके परिवार के साथ एक घर में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अयोध्या गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला कांस्टेबलों सहित 30 से अधिक पुलिस कर्मियों को चौबीसों घंटे तैनात किया गया है।
#WATCH | Ayodhya gang-rape incident | Police and administration carry out demolition drive at shopping complex owned by accused Samajwadi Party leader, for illegal construction. pic.twitter.com/6MZES3NW1z
— ANI (@ANI) August 22, 2024
गौरतलब है कि अयोध्या पुलिस ने 30 जुलाई को जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा नगर में बेकरी की दुकान चलाने वाले मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को 12 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मुईद और राजू खान ने दो महीने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। घटना का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में मेडिकल जांच में पता चला कि पीड़िता गर्भवती है।