Saturday 02-May-2026

दबंगों ने मैकेनिक को बंधक बनाकर लात-घूंसों से पीटा, कनपटी पर असलहा सटाकर थूक चटवाया

दबंगों ने मैकेनिक को बंधक बनाकर लात-घूंसों से पीटा, कनपटी पर असलहा सटाकर थूक चटवाया

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, अलीगंज के पुरनिया में गाड़ी सही करने से मना करने पर कुछ लोगों ने मैकेनिक को घर में बंधक बनाकर लात-घूसों से पीटा। फिर कनपटी पर असलहा सटाकर मैकेनिक से थूक चटवाया। दुकान चलाने के लिए उससे 30 हजार रुपये रंगदारी भी मांगी गई। धमकी दी गई कि रुपये नहीं दिये तो हत्या कर दी जायेगी। अलीगंज थाने में गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपित घर से फरार है। बंधक बनाकर पीटने की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच गाड़ी सही न बनने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित के अन्य आरोपों की जांच हो रही है।

जानकारी के अनुसार विकासनगर निवासी हिमांशु सिंह की पुरनिया-एच पर एनके ऑटोमोबाइल नाम से दुकान है। 27 जुलाई को नीलेश राय नाम के युवक ने हिमांशु को फोन किया कि सौरभ सिंह बात करना चाहते हैं। सौरभ ने गाड़ी में खराबी आने की बात कहकर घर बुलाया। उसने दुकान पर किसी और के न होने की बात कहते हुए आने से मना कर दिया। कुछ देर बाद बाइक से दो युवक आये। ये लोग मुझे तुरन्त सौरभ के घर चलने को कहने लगे। काफी कहने पर साथ चला गया।

हिमांशु ने आरोप लगाया कि नीलेश ने चाभी देने कमरे में बुलाया। अंदर नीलेश, अकील, लोकेश, दीपक उर्फ भालू यादव, अंकित व चार-पांच अन्य लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। फिर धमकाया कि सौरभ के आने पर और बुरी हालत कर दी जायेगी। इस दौरान मुझे कई बार पीटा गया। सीने व पेट पर चोट लगने से वह बेसुध हो गया। होश में आने पर उसे बाहर जाने को कह दिया गया। वह बाहर निकला ही था, तभी गाड़ी से सौरभ सिंह आ गये। इस पर उसे फिर कमरे में ले जाकर पीटा गया।