Monday 22-Jun-2026

मैरी मी ऐश्वर्या... प्रेमिका को ऐसे किया प्रपोज, शहर में मच गया हल्ला; जानिए पूरा मामला

मैरी मी ऐश्वर्या... प्रेमिका को ऐसे किया प्रपोज, शहर में मच गया हल्ला; जानिए पूरा मामला

कन्नौज, इंपैक्ट लाइव टीम।

कहते हैं मोहब्बत की गिरफ्त में पड़ा आशिक कुछ भी कर सकता है। ना तो उसे समाज की फिक्र होती है, ना ही जाति व धर्म के बंधनों में पड़ता है। उसे तो बस किसी भी हाल में अपने प्यार का पाने का जुनून सवार रहता है। ऐसा की एक मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में देखने को मिला है। दरअसल, एक प्रेमी ने अपने मोहब्बत का इजहार करने के लिए अनोखा कारनामा कर दिखाया है। उसकी दीवानगी देखकर लोग भी हैरान है, जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है।

impact add3

युवक ने अपने प्रेम का इजहार करने के लिए होर्डिंग लगवा दिया, जिसपर प्रेमी ने लिखवाया था 'मैरी मी ऐश्वर्या'। इस आशिक ने होर्डिंग के जरिए अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज किया। पूरी होर्डिंग इंग्लिश में लिखी थी। छोटे अक्षरों में लिखा, जिस दिन मैंने आपको पहली बार देखा था। मैं उसी दिन से आपका हो गया था, मैं आपसे वादा कर हूं की मैं आपके साथ अपनी आखिरी सांस तक रहूंगा, चाहें कुछ भी हो जाए।

सड़क किनारे लगे इस होर्डिंग को आने जाने वाले लोग निहारते रहे। इस बीच कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और होर्डिंग को हटवा दिया है। लेकिन होर्डिंग कब और किसने लगवाया है। इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है।