Monday 24-Aug-2026

लखनऊ, बाराबंकी और हरियाणा में शाइन सिटी समूह की 74 करोड़ सम्पत्ति कुर्क, ED की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ, बाराबंकी और हरियाणा में शाइन सिटी समूह की 74 करोड़ सम्पत्ति कुर्क, ED की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शाइन सिटी समूह की लखनऊ, बाराबंकी और हरियाणा में 74 करोड़ 16 लाख रुपये की सम्पत्तियां मंगलवार को कुर्क कर ली। इन सम्पत्तियों में लखनऊ के मोहनलालगंज में भगवती प्रसाद के नाम पर 47.80 करोड़ रुपये की कृषि भूमि, शाइन सिटी कालोनाईजर्स प्रा. लि. के नाम की बाराबंकी में 16.5 करोड़ रुपये की छह आवासीय भूमि, बाराबंकी में ही दुर्गाप्रसाद नाम से 57 लाख रुपये की तीन कृषि भूमि शामिल हैं। इसके अलावा सहयोगी कम्पनी वर्धमान बिल्डटेक प्रा. लि. की हरियाणा के रेवाड़ी में विकसित स्प्रिंगडेल परियोजना में 9.27 लाख का एक व्यवसायिक भूखंड और चार व्यवसायिक जमीनें भी कुर्क हुई हैं।

ईडी के अफसरों के मुताबिक, निवेशकों को कई तरह के प्रलोभन देकर अरबों रुपये शाइन सिटी कंपनी ने वसूल लिए थे। फिर इस रकम को शाइन सिटी के प्रमोटर व अन्य को ट्रांसफर कर दिया गया। यह सब कुछ कम्पनी के सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई ने किया। इन दोनों ने यूपी ही नहीं कई अन्य प्रदेशों में कई तरह की योजनाएं लाकर रिएल एस्टेट सेक्टर के जरिए खूब रकम बना ली। ईडी की जांच में इस फंड ट्रेल का खुलासा हो गया। इसमें ही पता चला कि भगवती प्रसाद, विवेक गुप्ता और दुर्गा प्रसाद ऐसे करीबी सहयोगी हैं, जिनके नाम पर अरबों का वारा-न्यारा किया गया।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4