गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान, फ्लाइट नंबर AI171, लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था और इसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सहित कुल 242 लोग सवार थे।
हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हौज़ इलाके में रविवार सुबह एक भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की जान चली गई, जिनमें 8 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त अभियान ने 25 मिनट की अवधि में इन ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन की सफलता में उपयोग किए गए हथियारों की भूमिका महत्वपूर्ण थी, जिनमें फ्रांसीसी मूल की मिसाइलें, स्वदेशी ड्रोन और अन्य सटीक हथियार शामिल थे।
है। इस दिन को वैश्विक स्तर पर मानवता, सेवा और सहानुभूति की भावना को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युद्ध, आपदा या संकट के समय ज़रूरतमंदों को बिना किसी भेदभाव के सहायता प्रदान करना है। लाल क्रॉस का प्रतीक अब पूरी दुनिया में चिकित्सा और मानवीय सेवा का प्रतिनिधित्व करता है।
राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उनको एक नोट शेयर किया। इसमें वह लिखते हैं कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले चार साल से जांच चल रही है। मैं इसका पूरा पालन कर रहा हूं। इस मामले को लेकर यही कहना है कि कोई सनसनी, सच्चाई को नहीं छिपा सकती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति प्रोड्यूसर राज कुंद्रा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। ये छापा एक्ट्रेस के सांताक्रूज में स्थित घर पर मारा गया है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम शुक्रवार सुबह शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची। ये छापेमारी पोर्नोग्राफी मामले में की गई है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्मों को विनियमित करने वाले मौजूदा कानूनों को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में छत और जेसीबी पर चढ़कर 200 और 500 रुपये के नोट हवा में उड़ाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 20 लाख रुपये बारात पर लुटाए गए हैं। वीडियो में लड़के के घर वाले नोटों की गड्डियों को कागज की तरह हवा में उछालते नजर आ रहे हैं।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जरूरत पड़ी तो स्थानांतरण नीति में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी जो शिक्षक जहां हैं, वहीं नियुक्त होंगे। 5 चरण की सक्षमता परीक्षा के बाद उन शिक्षकों का स्थानांतरण होगा।
पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद चैंपियंस ट्रॉफी तक सीमित ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच बनने के साथ राष्ट्रीय चयन पैनल में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यहां इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने कहा कि जावेद टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन पीसीबी इस दौरान दूसरे उम्मीदवार की तलाश जारी रखेंगा।
राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में गोली लगने से घायल एक युवक को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत के काफी देर के बाद जब परिजन शव देखने गए तो उसकी आंख गायब थी।
उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन देखभाल ईकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से दस बच्चों की मौत हो गयी है। शुक्रवार रात एनआईसीयू वार्ड में आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गयी और वहां मौजूद स्टाफ तथा लोग जिन भी बच्चों को लेकर निकल सके उन्हें लेकर निकले ।
ईडी अधिकारियों के मुताबिक, रॉनी मंडल और समीर चौधरी भारत में नाम बदल कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने खुद के बांग्लादेशी होने की बात स्वीकार की है। रांची की ईडी टीम ने चारों संदिग्धों को कोलकाता की विशेष ईडी अदालत में बुधवार की देर शाम पेश किया।
झारखंड में मनी लाड्रिंग के बड़े मामलों में ईडी ने जांच के बाद राज्य सरकार को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। पीएमएलए की धारा 66(2) के तहत इस मामलों में राज्य सरकार ने दो साल और उससे अधिक अवधि बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में ईडी ने अब इस मामले में हाईकोर्ट में रिट फाइल की है।
विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। ऊं नम: शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए।
शाइन सिटी कम्पनी में 60 हजार करोड़ रुपये निवेश करने वाले निवेशकों के लिए राहत की खबर है। ईडी ने दुबई में शरण लिए हुए सीएमडी राशिद नसीम को नौ दिसम्बर तक अपने देश लौटने का समय दिया है, इसके बाद ईडी उसकी चल-अचल सम्पत्तियों को नीलाम कर निवेशकों को रकम लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
ईडी के अफसरों के मुताबिक, निवेशकों को कई तरह के प्रलोभन देकर अरबों रुपये शाइन सिटी कंपनी ने वसूल लिए थे। फिर इस रकम को शाइन सिटी के प्रमोटर व अन्य को ट्रांसफर कर दिया गया। यह सब कुछ कम्पनी के सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई ने किया।
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री राधिका मदान की एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार की शूटिंग शुरू हो गयी है। फिल्म सूबेदार में अनिल कपूर और राधिका मदान की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं।
झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह सहित उनके अन्य करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम कांके रोड स्थित विनय चौबे के आवास और हरमू स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। ये कार्रवाई शराब घोटाले मामले में की गयी है।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दिवाली एवं छठ की छुट्टियों को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि हम विचार करेंगे। अपने पदाधिकारियों के साथ बात करेंगे और जो उचित होगा वह करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जितिया पर्व पर हमने छुट्टी दी थी, लेकिन उसके साथ छात्रों के सिलेबस को भी पूरा करना प्रायोरिटी है, तो शिक्षकों को इस पर भी सोचना चाहिए कि समय सिलेबस पूरा हो जाए।
अवनी लेखरा और दक्षिण कोरिया की युनरी ली के बीच आखिरी शॉट तक बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरी शॉट तक भारत की अवनी सिल्वर मेडल पोजीशन बनी हुई थीं, लेकिन अपने आखिरी शॉट पर भारत की शूटर ने 10.5 का स्कोर किया।
बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने भारतीय बाजार में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव अपने अनूठे अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। तेज प्रताप अक्सर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की मुख्य विशेषताएं कुछ इस प्रकार है:-