Saturday 24-Oct-2026

मुंबई में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर ईडी की रेड, पोर्नोग्राफी मामले में कार्रवाई

मुंबई में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर ईडी की रेड, पोर्नोग्राफी मामले में कार्रवाई

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति प्रोड्यूसर राज कुंद्रा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। ये छापा एक्ट्रेस के सांताक्रूज में स्थित घर पर मारा गया है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम शुक्रवार सुबह शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची। ये छापेमारी पोर्नोग्राफी मामले में की गई है। इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी के पति की पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है।

गौरतलब है कि साल 2021 में राज कुंद्रा पर कथित तौर पर पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े होने का आरोप लगाया गया था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा 2 महीने तक जेल की सलाखों के पीछे रहे और आखिर में सितंबर साल 2021 से बेल पर बाहर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा के घर के साथ-साथ उनके ऑफिस और उनके सहयोगियों के यहां भी तलाशी ली जा रही है।

impact add3

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4