राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उनको एक नोट शेयर किया। इसमें वह लिखते हैं कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले चार साल से जांच चल रही है। मैं इसका पूरा पालन कर रहा हूं। इस मामले को लेकर यही कहना है कि कोई सनसनी, सच्चाई को नहीं छिपा सकती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति प्रोड्यूसर राज कुंद्रा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। ये छापा एक्ट्रेस के सांताक्रूज में स्थित घर पर मारा गया है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम शुक्रवार सुबह शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची। ये छापेमारी पोर्नोग्राफी मामले में की गई है।
फिल्म इश्क ने अब अपनी रिलीज के 27 साल पूरे कर लिए हैं और इस विशेष दिन का जश्न मनाने के लिये अजय देवगन ने प्रशंसकों के लिए एक मनमोहक पोस्ट साझा की है। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरों वाला एक कोलाज साझा किया। एक फ़िल्म 'इश्क' की एक तस्वीर थी, जिसमें उन्हें और काजोल को एक साथ दिखाया गया और दूसरी जोड़ी की एक हालिया तस्वीर है।
अमिताभ बच्चन कहते हैं कि मेरे सीवी में, एक बात निश्चित रूप से होगी, काम दे दो, भैया! उनकी खुशनुमा बातचीतों ने वीरेंद्र के करियर की आकांक्षाओं, सफलता और दृढ़ता से संबंधित गहन बातचीत के लिए माहौल तैयार किया।
National Cinema Day: शूजित सरकार की फ़िल्म आई वांट टू टॉक 29 नवंबर को मात्र 99 रुपये में दर्शकों को देखने के लिये मिलेगी। शूजित सरकार की फिल्म आई वांट टू टॉक एक सुकून भरी और दिल को छू लेने वाली कहानी है।
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर स्टारर ''देवा'' 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर देवा, 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
फिल्म कन्नप्पा को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। अक्षय कुमार और प्रभास पहली बार एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है,इसमें भगवान शिव के त्रिशूल के साथ रिलीज डेट अनाउंस की गई है।
ऐश्वर्या राय बच्चन संग तलाक के अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। वहीं पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बेटी के साथ रहने के लिए आभार भी जताया।
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन, फिल्मकार आनंद एल राय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली' में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि आनंद एल राय हॉरर कॉमेडी फिल्म नई नवेली बनाने जा रहे हैं, जिसके लिये उन्होंने कृति सैनन को साइन किया है।
जैकी श्रॉफ को ऑल लिविंग थिंग्स एनवायर्नमेंटल फिल्म फेस्टिवल (एएलटी ईएफएफ) का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। जैकी श्रॉफ हमेशा से ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक करते आये है और अब उन्हें 22 नवंबर से 08 दिसंबर, 2024 तक आयोजित होने वाले ऑल लिविंग थिंग्स एनवायर्नमेंटल फिल्म फेस्टिवल (एएलटी ईएफएफ) का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा मुसीबतों में फंसते जा रहे हैं। राम गोपाल वर्मा की गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग वाली याचिका आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि गिरफ्तारी को लेकर कोई चिंता है तो उन्हें जमानत याचिका दायर करनी चाहिए।
बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार शर्वरी का कहना है कि वह भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं। शर्वरी ने खुलासा किया है कि उनका पसंदीदा जॉनर एक्शन है।
आयुष्मान ने कहा, मैं हमेशा से एक्टर बनना चाहता था, लेकिन संगीत मेरा समानांतर जुनून है। हर किसी के पास एक दूसरा जुनून होना चाहिए और मुझे खुशी है कि मुझे गीत लिखने, गाने और मंच पर परफॉर्म करने का हुनर मिला है। मंच पर परफॉर्म करना हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा क्योंकि यह सीधे दर्शकों से जुड़ने का सबसे सशक्त जरिया है।
फैजान ने बताया कि दो नवंबर को उसका फोन गुम हो गया था जिसकी शिकायत मैंने खम्हारडीह पुलिस स्टेशन (रायपुर) में दे रखी है। मेरे घर पर स्थानीय पुलिस के साथ मुंबई से दो पुलिसकर्मी आए थे। उन्होंने मुझसे शाहरुख खान के धमकी मामले में करीब दो घंटे पूछताछ की। उन्होंने मुझसे कहा कि आपके मोबाइल से शाहरुख खान को धमकी दी गई है और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि धार्मिक दिव्यता, प्रार्थना और सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद पाने से भरा दिन... सिद्धिविनायक के मंदिरों के दर्शन... बाबुलनाथ और उसके बाद अपनेपन की असीम भावना... विश्वास... हमेशा शांति और प्रेम बना रहे।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज 59 वर्ष के हो गए हैं। उनके फैंस उनको सोशल मीडिाय पर बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा उनके घर 'मन्नत' के बाहर भी फैंस का मेला लगा हुआ है। उनके फैंस आज भी उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख आज अपने बर्थडे पर अपनी मोस्ट अवेटेड नई अपकमिंग फिल्म 'किंग' का ऐलान कर सकते हैं।
हेमा ने सोशल मीडिया पर आनंद संग अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा है कि मेरे पास देव साहब की बहुत प्यारी यादें हैं। वह मेरी दूसरी फिल्म के हीरो थे। उस दौरान में इंडस्ट्री में नई थी। चीजें सीख रही थी, लेकिन उनका व्यवहार एक दोस्त जैसा रहा।