Thursday 30-Apr-2026

बेटे अभिषेक की फिल्म आई वांट टू टॉक के रिलीज से पहले अमिताभ बच्चन पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

बेटे अभिषेक की फिल्म आई वांट टू टॉक के रिलीज से पहले अमिताभ बच्चन पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना पूरा दिन मुंबई के सिद्धिविनायक और बाबुलनाथ मंदिर में आशीर्वाद लेने में बिताया। बताया जा रहा है कि बिग बी ने अपने बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक के ट्रेलर लॉन्च से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि धार्मिक दिव्यता, प्रार्थना और सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद पाने से भरा दिन... सिद्धिविनायक के मंदिरों के दर्शन... बाबुलनाथ और उसके बाद अपनेपन की असीम भावना... विश्वास... हमेशा शांति और प्रेम बना रहे।

इस बीच, अमिताभ अभिषेक की फिल्म आई वांट टू टॉक की पहली झलक ऑनलाइन जारी होने के बाद से ही उनके सबसे बड़े चीयरलीडर रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के रूप में अपनी व्यस्त दिनचर्या चे चलते बिग बी ने फिल्म से अभिषेत के लुक के रिलीज होने पर उनकी बहुत तारीफ की थी। उन्होंने एक्स पर फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा, ओह वाह! बढ़िया अभिषेक.. इस प्यार को देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं।

impact add5

बता दें कि 4 नवंबर को अमिताभ बच्चन ने दीपावली पर खान पान को लेकर भी विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि 'उपभोग से परहेज, जिसे जानबूझकर टाला जा रहा था, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण टूट गया। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि एक और रविवार बीत गया और खान पान को लेकर जो परहेज मैं कर रहा था, उसे जानबूझकर टाल रहा था, वह अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण टूट गया। विश्वास यह था कि शायद मनोवैज्ञानिक रूप से मैं सही कर रहा था, लेकिन विशेषज्ञों से जांच करने पर पता चला कि इसका मेरे अनुमान से कोई लेना-देना नहीं था।

उन्होंने कहा कि एक राहत की बात है... कई बार जो हम सोचते हैं या मानते हैं कि वह हमारे लिए फायदेमंद है, मेडिकल रूप से नकारात्मक हो जाता है... और पूरी दुनिया अचानक बहुत बेहतर महसूस करती है... शरीर के लिए क्या अच्छा है या नहीं, इस पर फैसला लेने से पहले परामर्श करना सबसे अच्छा है... दवा और डॉक्टर्स के पास ज्ञान है... हम उसका पालन करते हैं... और अमल करते हैं और, हां... वे सही थे और हम गलत थे।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add2