Saturday 02-May-2026

'देवा' में दिखेगा शाहिद कपूर का दबंग अवतार, इस दिन होगी रिलीज

'देवा' में दिखेगा शाहिद कपूर का दबंग अवतार, इस दिन होगी रिलीज

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर देवा, 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फ़िल्म देवा मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित हैऔर इसे ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म लगभग एक साल बाद शाहिद कपूर की बड़े पर्दे पर वापसी का मौका है। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे।

शाहिद कपूर ने इस फिल्म में एक दमदार एक्शन हीरो का किरदार निभाया है। उनके फैंस को उनका यह नया अवतार बेहद पसंद आएगा। रोशन एंड्रयूज ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है और बताया जा रहा है किउन्होंने फिल्म को काफी रोमांचक बनाया है।

impact add2

फिल्म की कहानी अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि यह एक एक्शन पैक्ड थ्रिलर होगी। शाहिद कपूर एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिसे एक खतरनाक अपराधी को पकड़ना है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह शाहिद कपूर की एक अलग तरह की फिल्म है। हम उन्हें आम तौर पर रोमांटिक फिल्मों में देखते हैं, लेकिन इस फिल्म में वे एक एक्शन हीरो के रूप में नजर आएंगे।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add6