Wednesday 22-Apr-2026

Tag : Bollywood news

Nov 28, 2024

फिल्म 'इश्क' के 27 साल पूरे, अजय देवगन ने मनाया जश्न; Instagram पर साझा किया फोटो

फिल्म इश्क ने अब अपनी रिलीज के 27 साल पूरे कर लिए हैं और इस विशेष दिन का जश्न मनाने के लिये अजय देवगन ने प्रशंसकों के लिए एक मनमोहक पोस्ट साझा की है। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरों वाला एक कोलाज साझा किया। एक फ़िल्म 'इश्क' की एक तस्वीर थी, जिसमें उन्हें और काजोल को एक साथ दिखाया गया और दूसरी जोड़ी की एक हालिया तस्वीर है।

Nov 28, 2024

'देवा' में दिखेगा शाहिद कपूर का दबंग अवतार, इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर स्टारर ''देवा'' 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर देवा, 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Nov 22, 2024

आनंद एल राय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली' में काम करेंगी कृति सैनन!

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन, फिल्मकार आनंद एल राय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली' में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि आनंद एल राय हॉरर कॉमेडी फिल्म नई नवेली बनाने जा रहे हैं, जिसके लिये उन्होंने कृति सैनन को साइन किया है।

Nov 19, 2024

ऑल्ट एनवायर्नमेंटल फिल्म फेस्टिवल के ब्रांड एंबेसडर बनें जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ को ऑल लिविंग थिंग्स एनवायर्नमेंटल फिल्म फेस्टिवल (एएलटी ईएफएफ) का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। जैकी श्रॉफ हमेशा से ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक करते आये है और अब उन्हें 22 नवंबर से 08 दिसंबर, 2024 तक आयोजित होने वाले ऑल लिविंग थिंग्स एनवायर्नमेंटल फिल्म फेस्टिवल (एएलटी ईएफएफ) का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

Nov 14, 2024

बैंड के साथ विदेश टूर पर निकले आयुष्मान खुराना, कहा- स्टेज पर परफॉर्म करना हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा

आयुष्मान ने कहा, मैं हमेशा से एक्टर बनना चाहता था, लेकिन संगीत मेरा समानांतर जुनून है। हर किसी के पास एक दूसरा जुनून होना चाहिए और मुझे खुशी है कि मुझे गीत लिखने, गाने और मंच पर परफॉर्म करने का हुनर मिला है। मंच पर परफॉर्म करना हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा क्योंकि यह सीधे दर्शकों से जुड़ने का सबसे सशक्त जरिया है।

Nov 07, 2024

शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फंसे फैजान का दावा, कहा- मेरा मोबाइल 2 नवंबर को गुम हो गया था

फैजान ने बताया कि दो नवंबर को उसका फोन गुम हो गया था जिसकी शिकायत मैंने खम्हारडीह पुलिस स्टेशन (रायपुर) में दे रखी है। मेरे घर पर स्थानीय पुलिस के साथ मुंबई से दो पुलिसकर्मी आए थे। उन्होंने मुझसे शाहरुख खान के धमकी मामले में करीब दो घंटे पूछताछ की। उन्होंने मुझसे कहा कि आपके मोबाइल से शाहरुख खान को धमकी दी गई है और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

Nov 02, 2024

Shahrukh Khan Birthday: 59 के हुए शाहरुख खान, बर्थडे पर 'किंग' फिल्म का कर सकते हैं ऐलान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज 59 वर्ष के हो गए हैं। उनके फैंस उनको सोशल मीडिाय पर बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा उनके घर 'मन्नत' के बाहर भी फैंस का मेला लगा हुआ है। उनके फैंस आज भी उनकी नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख आज अपने बर्थडे पर अपनी मोस्ट अवेटेड नई अपकमिंग फिल्म 'किंग' का ऐलान कर सकते हैं।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add6