Tuesday 03-Nov-2026

आनंद एल राय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली' में काम करेंगी कृति सैनन!

आनंद एल राय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली' में काम करेंगी कृति सैनन!

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन, फिल्मकार आनंद एल राय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली' में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि आनंद एल राय हॉरर कॉमेडी फिल्म नई नवेली बनाने जा रहे हैं, जिसके लिये उन्होंने कृति सैनन को साइन किया है। यह फिल्म आनंद एल राय के बैनर कलर येलो प्रोडक्शंस के तहत बनाई जाएगी। यह फिल्म 'तेरे इश्क में' पर काम करने के बाद कृति सैनन और आनंद एल राय के बीच एक और सहयोग का प्रतीक है।

'तेरे इश्क में' का एक बड़ा हिस्सा पूरा होने के बाद 'नई नवेली' का प्रोडक्शन 2025 के मध्य में शुरू होगा। 'हॉरर कॉमेडी इस सीजन की पसंद बनी हुयी है और नई नवेली को लोकप्रिय शैली में एक नया रूप लाने की उम्मीद है।हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' बनाने के अलावा, आनंद एल राय बहुचर्चित 'तनु वेड्स मनु' फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग का निर्देशन करने की भी तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में कंगना रणौत और आर माधवन मुख्य भूमिका में होंगे।

impact add1

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add3