Saturday 19-Sep-2026

हेमा मालिनी ने देव आनंद को उनकी जयंती पर याद किया, इंस्टाग्राम पर शेयर की कई पुरानी फोटो

हेमा मालिनी ने देव आनंद को उनकी जयंती पर याद किया, इंस्टाग्राम पर शेयर की कई पुरानी फोटो

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और सांसद हेमा मालिनी ने दिवंगत अभिनेता देव आनंद की जयंती पर उन्हें याद किया है। हेमा मालिनी ने देव आनंद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर उन फिल्मों की कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों ने साथ काम किया था।

हेमा ने सोशल मीडिया पर आनंद संग अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा है कि मेरे पास देव साहब की बहुत प्यारी यादें हैं। वह मेरी दूसरी फिल्म के हीरो थे। उस दौरान में इंडस्ट्री में नई थी। चीजें सीख रही थी, लेकिन उनका व्यवहार एक दोस्त जैसा रहा। जब वो मेरे आसपास होते थे तो मैं उदास नहीं होती थी। वह मुझे 'हेमा' कहा करते थे। उनका यह शब्द कानों में गूंजता है। उनकी कमी महसूस होती है।'

बता दें कि हेमा मालिनी और देव आनंद ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें 'जॉनी मेरा नाम' (1970), 'अमीर गरीब' (1974), 'जोशीला' (1973), 'तेरे मेरे सपने' (1971), 'शरीफ बुदमाश'(1973), 'छुपा रुस्तम' (1973), 'सच्चे का बोल-बाला' (1989), 'अमन के फरिश्ते' (2016) और 'जानेमन' (1976) शामिल हैं।

impact add2

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1