Friday 23-Oct-2026

'अल्फा' से अपना ड्रीम पूरा कर रही हैं शर्वरी, कहा- एक्ट्रेस स्टार बनना चाहती हूं

'अल्फा' से अपना ड्रीम पूरा कर रही हैं शर्वरी, कहा- एक्ट्रेस स्टार बनना चाहती हूं

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार शर्वरी का कहना है कि वह भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं। शर्वरी ने खुलासा किया है कि उनका पसंदीदा जॉनर एक्शन है। शर्वरी इन दिनों वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ काम कर रही हैं। 'अल्फा' को वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म बताया जा रहा है, जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।

शर्वरी का कहना है कि यदि किस्मत ने साथ दिया, तो वे भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा,मुझे एक्शन जॉनर बेहद पसंद है और मैं अपनी बहन के साथ एक्शन फिल्में देखना पसंद करती हूं। इसलिए जब मुझे अल्फा का ऑफर मिला, तो मैंने तुरंत हामी भर दी। मन ही मन मैं हमेशा एक्टर के तौर पर एक्शन करना चाहती थी। अब मेरा सपना सच हो रहा है।

impact add3

उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से मानना था कि एक्शन स्टार्स को शूटिंग के दौरान बहुत मज़ा आता है क्योंकि वे स्टंट्स करते हैं। अब इस फीलिंग को खुद अनुभव कर रही हूं और यह वाकई मजेदार है लेकिन शारीरिक रूप से बहुत थकाऊ भी। मैं 200 प्रतिशत मेहनत कर रही हूं और उम्मीद करती हूँ कि लोग मुझे अल्फा में पसंद करेंगे! मैं आने वाले समय में एक एक्शन स्टार बनना चाहती हूं, और इसके लिए अल्फा में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहली महिला-केंद्रित वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स फिल्म को एक्शन का शानदार अनुभव बनाने के लिए आदित्य चोपड़ा कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अल्फा का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जो वैश्विक स्तर पर हिट सीरीज द रेलवे मैन के लिए भी मशहूर हैं, जिसका निर्माण भी वाईआरएफ ने किया था।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5