Saturday 19-Sep-2026

ED की रेड के बाद राज कुंद्रा का बयान, पत्नी शिल्पा शेट्टी को लेकर मीडिया को दी नसीहत

ED की रेड के बाद राज कुंद्रा का बयान, पत्नी शिल्पा शेट्टी को लेकर मीडिया को दी नसीहत

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

कारोबारी राज कुंद्रा ने अपने परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद मीडिया को सीमा में रहने की नसीहत दी और कहा कि ऐसे मामलों में उनकी पत्नी व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम न घसीटा जाए जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है। राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उनको एक नोट शेयर किया।

अपने पोस्ट में राज कुंद्रा ने लिखा है कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले चार साल से जांच चल रही है। मैं इसका पूरा पालन कर रहा हूं। इस मामले को लेकर यही कहना है कि कोई सनसनी, सच्चाई को नहीं छिपा सकती है। आखिर में न्याय की जीत होगी। आगे इस नोट में राज कुंद्रा लिखते हैं कि मेरी पत्नी का नाम भी बार बार इस मामले में ना लिया जाए यह बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्लीज, हमारी बाउंड्रीज का सम्मान कीजिए।

impact add5

इससे पहले शुक्रवार की शाम को शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल का बयान भी सामने आया था। जिसमें वह कहते हैं कि ईडी की रेड और उससे जुडे मामले से शिल्पा शेट्टी का कोई लेना-देना नहीं है। शिल्पा के बारे में जो भी खबरें आ रही हैं, वह सरासर गलत हैं। शिल्पा शेट्टी के वकील ने यह भी कहा कि अगर शिल्पा को लेकर कोई गलत बयानी और खबर मीडिया में आई तो उन लोगों पर वे सख्त कारवाई करेंगे।

दरअसल, एक मोबाइल एप के जरिए अश्लील सामग्रियों को तैयार करके, उनको प्रसारित करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी जांच कर रही है। इस वजह से ईडी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के घर और ऑफिस पर छापा मारा था और उनसे पूछताछ भी की थी। मुंबई और उत्तर प्रदेश में राज कुंद्रा से जुड़ी करीब 15 जगहों पर तलाशी ली गई।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6