Friday 07-Aug-2026

तलाक के अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने की पत्नी ऐश्वर्या राय की तारीफ, बेटी आराध्या का भी किया जिक्र

तलाक के अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने की पत्नी ऐश्वर्या राय की तारीफ, बेटी आराध्या का भी किया जिक्र

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

ऐश्वर्या राय बच्चन संग तलाक के अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। वहीं पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बेटी के साथ रहने के लिए आभार भी जताया। अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' से बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा कि अपनी मां जया बच्चन के बलिदान की बदौलत उन्हें बचपन में कभी अकेलापन महसूस नहीं हुआ। जया बच्चन ने अपने बच्चों की परवरिश करने के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी। अभिषेक ने कहा कि जब मैं पैदा हुआ तो मेरी मां ने अभिनय करना बंद कर दिया क्योंकि वह बच्चों के साथ समय बिताना चाहती थीं। हमें कभी भी पिताजी के आसपास न होने की कमी महसूस नहीं हुई। मुझे लगता है कि काम के बाद दिन के अंत में आप रात को घर आते हैं।

एक पिता के रूप में अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए अभिषेक ने बच्चन ने कहा कि एक माता-पिता होने के नाते आपके बच्चे आपको बहुत इंस्पिरेशन देते हैं। अगर आपको अपने बच्चे के लिए पहाड़ चढ़ना है तो आप एक पैर पर चढ़ सकते हैं। मैं ये बात माताओं और महिलाओं के प्रति गहरे सम्मान के साथ कह रहा हूं क्योंकि वे जो करते हैं वह कोई नहीं कर सकता लेकिन एक पिता यह सब चुपचाप करता है क्योंकि वह नहीं जानता कि इसे कैसे व्यक्त या प्रदर्शित किया जाए। ये एक दोष है जो पुरुषों में होता है। उम्र के साथ बच्चों को एहसास होता है कि उनके पिता कितने सॉलिड थे। वे शायद बैकग्राउंड में हैं लेकिन वे हमेशा वहीं रहते हैं।

impact add6

अभिषेक ने बचपन में अपने पिता अमिताभ बच्चन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि बड़े होते हुए कई हफ्ते हो जाते थे, मैं अपने पिता को नहीं देख पाता था और वह मेरे ठीक बगल वाले कमरे में सोते थे। मेरे और मेरी बहनों के कमरे और मास्टर बेडरूम का दरवाज़ा हमेशा खुला रहता था। वह हमेशा हमारे सोने के बाद आते थे और अगली सुबह हमारे जागने से पहले चले जाते थे। उनके बिजी शेड्यूल के बावजूद, उन्होंने कभी मेरे स्कूल का एक भी एनुअल डे या बास्केटबॉल फ़ाइनल मिस नहीं किया। एट द एंड, वह हमेशा हमारे लिए मौजूद रहते हैं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3