ऐश्वर्या राय बच्चन संग तलाक के अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। वहीं पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बेटी के साथ रहने के लिए आभार भी जताया।
ऐश्वर्या ने बहुत ही लाइट मेकअप के साथ बालों को खुला रखा और बोल्ड रेड लिप शेड के साथ अपने लुक में चार चांद लगा दिए। वह लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहद आत्मविश्वास और शालीनता के साथ रनवे पर चलीं। उन्होंने वॉक के बाद अपनी भारतीय परंपरा को बरक़रार रखते हुये फ्रांसीसी दर्शकों का अभिवादन 'नमस्ते' के साथ किया।