Thursday 30-Apr-2026

बीजेपी का खौफ या बात कुछ और? यूपी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार

बीजेपी का खौफ या बात कुछ और? यूपी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम। 

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारने निर्णय लिया है और कहां है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए वह इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में किसी भी सीट पर उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि त्तर प्रदेश में 10 में से नौ सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं लेकिन आज का समय अपने संगठन या पार्टी को बचाने का नहीं है, ये समय संविधान और भाईचारे की रक्षा करने का है। इसके मद्देनजर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। हम इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की विजय के लिए प्रयासरत रहेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के नेतृत्व में सभी 10 विधानसभाओं में 'संविधान बचाओ संकल्प सम्मलेन' का आयोजन किया गया। अगर आज भाजपा को नहीं रोका गया तो आने वाले समय में संविधान, भाई-चारा, आपसी सौहार्द कमजोर हो जाएगा। यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि इन चुनावों में भाजपा को कड़ी शिकस्त देनी है, ताकि आने वाले 2027 के चुनावों में सकारात्मक प्रभाव हो। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा और उनकी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

impact add5

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4