Saturday 08-Aug-2026

वक्फ बिल पर भड़के सपा सांसद अफजाल अंसारी, कहा- मठों और मंदिर पर भी...

वक्फ बिल पर भड़के सपा सांसद अफजाल अंसारी, कहा- मठों और मंदिर पर भी...

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

लोकसभा में गुरुवार को भारी हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजु ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को पेश कर दिया है। कांग्रेस, सपा समेत इंडिया गठबंधन के तमाम दलों ने इसका विरोध किया है। उत्तर प्रदेश की गाजीपुर सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने इस बिल को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

अफजाल अंसारी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा कुछ भी करके सारी चीजे निकालकर अपने चहेतों को थमा देना चाहती है, इसलिए वो इस तरह का बिल लाई है। उन्होंने कहा ऐसे तो कल को उनकी नीयत देश के बड़े-बड़े मठों और मंदिर पर भी खराब हो सकती है।

impact add4

सपा सांसद ने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी को अपना नाम बदल लेना चाहिए। वास्तव में ये 'भारतीय जमीन हथियाओ' और अपने चहेतों में बांट दो, ये वो पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस तरह तो कल को इनकी नीयत खराब हो सकती है जो बड़े-बड़े मठ और मंदिरों के पास हजारों एकड़ जमीन है...बाबा गोरखनाथ के मठ की जमीनों को देखोगे तो किसी दिन उसपर भी नीयत खराब कर लेंगे। इन्हें हर हालत में चीजें निकालनी है और निकालकर अपने चहेतों को थमा देनी है।