Monday 22-Jun-2026

यूपी में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा आरक्षण, योगी सरकार ने किया ऐलान

यूपी में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा आरक्षण, योगी सरकार ने किया ऐलान

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ने फैसला लिया है कि यूपी में अग्निवीर को आरक्षण दिया जाएगा। अग्निवीर जवानों को यूपी में पुलिस और PAC में आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अग्निवीर की योजना युवाओं में एक उत्साह है और कुछ राजनितिक दल राजनीती कर रहे हैं। इस मुद्दों के लेकर भी गुमराह कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा और पीएसी में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपलब्ध कराएंगे।

करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर योगी सरकार ने यह फैसला लिया है, जिससे अग्निवीरों को अब यूपी में निकलने वाली पुलिस और पीएसी की भर्ती में भी छूट मिलेगी। हालांकि अग्निपथ योजना को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुझे ये कहते हुए गर्व है कि हमारी सेना का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन अफसोस है कि बीजेपी सरकार ने अग्निवारी योजना की व्यवस्था की है, इससे ज्यादा अपमान सेना का नहीं हो सकता है।

impact add4

बता दें कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 10 प्रतिशत पद आरक्षित करने का फैसला किया था। गौरतलब है कि जून 2022 में केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की थी। इस योजना में साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के युवाओं को चार साल के लिए भर्ती करने का प्रावधान है।