Monday 24-Aug-2026

दो लड़कों की राजनीतिक ताकत क्या बढ़ी, अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए, बीजेपी के निशाने पर राहुल-अखिलेश

दो लड़कों की राजनीतिक ताकत क्या बढ़ी, अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए, बीजेपी के निशाने पर राहुल-अखिलेश

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘दो लड़कों’ की राजनीतिक ताकत में जब से इजाफा हुआ है, उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा पर अपराधियों को पनाह देने का आरोप लगाया और बलात्कार तथा बलात्कार के प्रयास के आरोप में उससे जुड़े दो लोगों की गिरफ्तारी को लेकर सपा पर निशाना साधा।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि न केवल सपा अपराधियों को कवर फायर दे रही है, बल्कि विपक्षी आईएनडीआईए के सदस्य भी अपने गठबंधन सहयोगियों के आपराधों को बचाने में एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो लड़कों से जुड़े लोग क्राइम कर रहे हैं। इन दो लड़कों की ताकत बढ़ने के बाद से अपराधियों का दुस्साहस बढ़ गया है। बता दें कि हाल के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में इनके (सपा और कांग्रेस) गठबंधन ने भाजपा नीत एनडीए को पीछे छोड़ दिया था।

सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सीएम ममता के इस रुख के लिए उनपर निशाना साधा कि अगर कोलकाता पुलिस ने रविवार तक मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध को नहीं सुलझाया तो वह इस मामले को सीबीआई को सौंप देंगी।

impact add3

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1