लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर पहली प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने भारत सरकार से भी बड़ी मांग की है। दरअसल, सपा प्रमुख की यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त में आई है जब भारतीय जनता पार्टी यह आरोप लगा रही है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर विपक्ष चुप है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि कोई भी समुदाय चाहे वह बांग्लादेश का अलग नज़रियेवाला बहुसंख्यक हो या हिंदू, सिख, बौद्ध या कोई अन्य धर्म-पंथ-मान्यता माननेवाला अल्पसंख्यक, कोई भी हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए।
कोई भी समुदाय चाहे वह बांग्लादेश का अलग नज़रियेवाला बहुसंख्यक हो या हिंदू, सिख, बौद्ध या कोई अन्य धर्म-पंथ-मान्यता माननेवाला अल्पसंख्यक, कोई भी हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 12, 2024
भारत सरकार द्वारा इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा के रूप में सख़्ती से उठाया…
उन्होंने आगे लिखा है कि भारत सरकार द्वारा इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा के रूप में सख़्ती से उठाया जाना चाहिए। ये हमारी प्रतिरक्षा और आंतरिक सुरक्षा का भी अति संवेदनशील विषय है।