महाकुम्भ 2025 आज से आधिकारिक रूप से प्रारम्भ हो गया है। यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन है, ये भारत के समृद्ध और धार्मिक विरासत का एक बहुत बड़ा प्रतिक है। संगम के तट के पर आयोजित इस धार्मिक मेले में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु और साधु संत आते है, आस्था के इस महा-संगम में डुबकी लगाने । महाकुम्भ हर 12 साल में एक बार आता है, और इसे इन मुख्य चार स्थानों पर आयोजित किया जाता है प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में बारी बारी मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में महाकुम्भ का बहुत महत्व है, मान्यता है की महाकुम्भ के दौरान संगम में स्रान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है, और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस महाकुम्भ के दौरान स्नान करने के लिए 10 प्रमुख तिथियों को निर्धारित किया गया है, जैसे की मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे दिन स्नान का विशेष महत्व है। प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम के साथ ही साथ हमे विभिन्न साधु-संतों और अखाड़ों का भी संगम देखने को मिलेगा। यहाँ नागा साधु, अवधूत और जप तप में लीन संतो का दर्शन करना भी श्रद्धालुओं के लिए इस महाकुम्भ में विशेष महत्व रखता है। इस महाकुंभ के लिए प्रसाशन ने 3000 हेक्टयर में टेंट सिटी का निर्माण किया है । श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल, भोजन और आवास के विशेष प्रबंध किये गए है। मेले में सुरक्षा को देखते हुए 20,000 से अधिक पुलिसकर्मी भी तैनात किये गए है। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बस और रेलवे सेवा में विशेष इंतजाम किये गए है। महाकुम्भ 2025 को स्वच्छ और हरित आयोजन बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध, जैविक कचरे का प्रबंधन और गंगा की स्वच्छता के लिए विशेष प्रबंध किये गए है। महाकुम्भ 2025 न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि आस्था, एकता, और भारतीय संस्कृति का भव्य संगम भी है।