Monday 07-Sep-2026

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की 'मेरे जीवन साथी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन और रोमांस से भरी है मूवी

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की 'मेरे जीवन साथी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन और रोमांस से भरी है मूवी

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू और निर्माता निशांत उज्जवल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेरे जीवन साथी' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह ट्रेलर धमाकेदार और इमोशनल दृश्यों से भरपूर है, जिसने दर्शकों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म में प्रेम, एक्शन और रोमांस का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी दहेज और शिक्षा से जुड़ी है, जिसमें कल्लू एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अनपढ़ है और उसकी शादी नहीं हो रही। फिर उसे स्कूल टीचर से प्यार होता है और फिर जो होता है। उसके लिए फिल्म का इंतजार करना होगा।

निशांत उज्जवल ने कहा है कि यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इसे बनाने में हमारी पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की है। कहानी, संगीत, निर्देशन और कलाकारों का प्रदर्शन सभी बेहद शानदार है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है, जो दर्शकों के दिलों को छूएगा। हमने कोशिश की है कि भोजपुरी सिनेमा को एक नया आयाम दिया जाए और दर्शकों को एक बेहतर सिनेमाई अनुभव मिले।

impact add6

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद अकेला कल्लू और मेघाश्री जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना अद्भुत रहा। पूरी टीम का समर्पण फिल्म में साफ झलकता है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को उतना ही प्यार देंगे, जितनी लगन से इसे बनाया गया है। यह फिल्म प्रेम, परिवार और समाज की भावनाओं को दर्शाती है, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।

फिल्म 'मेरे जीवन साथी' की कहानी समाज के जटिल संबंधों और प्रेम की शक्ति को दर्शाती है। इसमें एक्शन, रोमांस और ड्रामा के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेगा। अरविंद अकेला कल्लू और मेघाश्री की जोड़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add5