Sunday 14-Dec-2025

अक्षरा सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; गिरफ्तारी का आदेश

अक्षरा सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; गिरफ्तारी का आदेश

खगड़िया, इंपैक्ट लाइव टीम।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ खगड़िया कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। गैर जमानती वारंट जारी होने के साथ ही अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी का भी आदेश जारी किया गया है। इससे पूर्व खगड़िया की एडीजे पंचम की अदालत द्वारा अक्षरा सिंह के अग्रिम जमानत अर्जी अस्वीकृत कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार 8 जुलाई 2018 को टिंकु जिया व अन्य के द्वारा खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में बलिदानी किशोर कुमार मुन्ना की याद में एक कार्यक्रम घोषित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को शामिल होने को लेकर प्रचारित किया गया। अक्षरा सिंह के नाम पर लाखों रुपये चंदे की वसूली की गई। अभिनेत्री अक्षरा सिंह द्वारा इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी करके लोगों से उक्त कार्यकम में अधिक से अधिक शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

impact add2

कार्यक्रम स्थल पर बड़े-बड़े टेंट, कुर्सियां, बाजा समेत अन्य सामग्री मानसी के टेंट हाउस समेत खगड़िया के कई टेंट मालिकों से भाड़ा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत हुई। फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नाम पर हजारों लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटे थे। देर रात तक जब फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेज पर नहीं आई, तो दर्शक शोर मचाने लगे। तब आयोजक ने घोषणा कर दी कि फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह नहीं आएंगी। उन्होंने किन्हीं कारणों से आने से मना कर दिया।

अपने को ठगा महसूस कर दर्शक कुर्सियों को तोड़ने लगे। टेंट में आग लगा दिया। कई थानों की पुलिस देर तक बवाल को शांत कराने में लगी रही। इसमें करीब 25 लाख से अधिक के सामानों को बर्बाद कर दिया गया। इसी आलोक में मानसी के एक टेंट मालिक ने अक्षरा सिंह समेत आयोजकों को अभियुक्त बनाते हुए कोर्ट में केस दायर किया।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3