Tuesday 03-Nov-2026

फिल्म 'अमरन' की टीम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

फिल्म 'अमरन' की टीम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

फिल्म 'अमरन' की टीम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। अमरन की टीम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात की। अमरन की टीम से अभिनेता शिवकार्तिकेयन, निर्देशक राजकुमार पेरियासामी और निर्माता आर महेंद्रन शामिल थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिल्म अमरन में मेजर मुकुंद वरदराजन और भारतीय सेना की देशभक्ति और वीरता के उनके असाधारण चित्रण के लिए टीम को बधाई दी।

कमल हासन, महेंद्रन और सोनी पिक्चर्स द्वारा निर्मित और राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित फिल्म अमरन में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अपनी रिलीज़ के बाद से, फिल्म को दर्शकों से शानदार समीक्षा मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

impact add1

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add4